Cannes 2022
Photo- Social Media

    Loading

    मुंबई : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) के रेड कारपेट (Red Carpet) पर बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक के सितारे अपना जलवा दिखा रहे है। स्टाइलिश ऑउटफिट में स्टार्स अपने प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। इस 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, एश्वर्या राय, आर माधवन, हिना खान, ए आर रहमान, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी पहुंचे।

    इस समारोह में हॉलीवुड एक्टर टिल्डा स्विंटन और इदरीस एल्बा भी अपनी नई फिल्म के प्रीमियर के लिए पहुंचे थे कि इसी बीच एक महिला टॉपलेस होकर रेड कारपेट पर पहुंच गई। महिला रेड कारपेट पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दी। महिला अपने शरीर पर यूक्रेन का झंडा बनाए दिखी साथ ही महिला रेड कलर का अंडरपैंट्स पहनी नजर आई। महिला चिल्ला-चिल्लाकर अपने दर्द को बयां कर रही थी। उसने कहा कि रेप करना बंद करो जिसके बाद वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स महिला को तुरंत ब्लैक कलर के कपड़े में कवर करके उसे वहां से लेकर चले गए।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by @fuckzelinskii

    गौरतलब है कि ये अनजान महिला यूक्रेन की रहने वाली है। जो रूसी सैनिकों के विरोध में वहां पहुंची थी। रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेन की महिलाओं के रेप की कई घटनाएं सामने आ रही है। पिछले महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि कई रेप केस मामले सामने आए है। ये वीडियो Kyle Buchanan ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। 

    इतना ही नहीं रूसी सैनिक महिलाओं के साथ-साथ बच्चों का भी यौन शोषण कर रहे है। इस युद्ध में यूक्रेन की महिलाएं और बच्चे यौन हिंसा के शिकार हो रहे है।