Photo - Social Media
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। करण जौहर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके है। इनका जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में यश जौहर और हीरू जौहर के घर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी, लेकिन आज लोग उन्हें हिंदी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक के रूप में जाते है। करण जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे है। उनके पिता यश जौहर मशहूर बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता थे और वो धर्मा प्रोडक्शन के संस्थापक भी थे। जिसे आज करण जौहर चला रहे है।

    करण जौहर ने अपने निर्देशन की शुरुआत फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से किया था। इसके अलावा वो अब तक कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। जिसमें ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘माई नेम इज खान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘घोस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा वो ‘कल हो न हो’, ‘दोस्ताना’, ‘अग्निपथ’, ‘हसी तो फसी’, ‘डिअर जिंदगी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘धड़क’, ‘राज़ी’, ‘सिंबा’, ‘गुड न्यूज़’, ‘सूर्यवंशी’, ‘गहराईयां’ जैसी अनेकों फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके है। वो कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों को हासिल कर चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    भारत सरकार द्वारा उन्हें 2020 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। करण जौहर टेलीविजन पर ‘कॉफी विद करण’ को भी होस्ट करते है। जिसमें वो फिल्मी सितारों से बातचीत करते है। यह शो भी काफी सुर्खियों में रहता है। इस शो का सातवां सीजन बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी बॉलीवुड फिल्म ‘जुग जुग जियो’ 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वो अन्य फिल्मों का भी निर्देशन कर रहे है। जिसमें फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तख्त’ शामिल है। करण जौहर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘योद्धा’, ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘दोस्ताना 2’, ‘लाईगर’ और ‘बेधड़क’ को प्रोड्यूस कर रहे है। करण जौहर अपने फिटनेस का भी खास ख्याल रखते है।