Indias Ultimate Warrior First Look Release
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : अभिनेता (Actor) विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) बहुत जल्द रियलिटी शो (Reality Show) ‘इंडियाज अल्टीमेट वारियर’ (India’s Ultimate Warrior) को होस्ट (Host) करते नजर आएंगे। अभिनेता पहली बार किसी शो (Show) को होस्ट करते दिखाई देंगे। ये शो डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) पर प्रसारित (Stream) होगा। इस शो की कहानी मार्शल आर्ट पर आधारित है। इस शो में 16 योद्धा दिखाई देंगे। ये शो 14 मार्च से स्ट्रीम होगा। इस दमदार, खतरनाक शो का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज हो चुका है।

    विद्युत जामवाल ने इस फर्स्ट लुक के वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसको देखकर दर्शकों के पसीने छुट रहे है। पोस्ट फर्स्ट लुक वीडियो में सबसे पहले विद्युत जामवाल दिखाई देते है। दुसरे दृश्य में बॉक्स में बंद लड़की का दृश्य दिखाया गया है। जो बंद बॉक्स को खोलने की कोशिश करती नजर आती है। बॉक्स नहीं खुलने पर वो रोती भी है। सबसे डरावना और खतरनाक दृश्य तो विद्युत जामवाल का है। जो जलती मोमबत्ती के जल को अपने बंद आंखों पर गिराते दिखाई दे रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    उनके इस दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखें चौड़ी हो गई है। इतना ही नहीं वारियर पानी में तेजी से भागते भी नजर आ रहे है। बॉक्सिंग का भी दृश्य दिखाया गया है। उनके इस वीडियो को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा, की ये एक खतरनाक रियलिटी शो है। विद्युत जामवाल ने अपने कैप्शन में लिखा ‘जब नियंत्रण, फोकस, संतुलन, दृढ़ संकल्प और साहस एक साथ होते हैं, तो भारत के परम योद्धा का जन्म होता है! #IndiasUltimateWarrior की तलाश में एक रोमांचक यात्रा में मेरे साथ शामिल हों। 14 मार्च को @discoveryplusin ऐप और @discoverychannelin पर अभी देखें।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    इस रियलिटी शो का प्रसारण 4 मार्च से शुरू होगा, लेकिन इसे इंटरनेट के जरिए डिस्कवरी चैनल के ऐप पर ही देखा जा सकेगा। ये शो टीवी के डिस्कवरी चैनल पर 14 मार्च से स्ट्रीम होगा। विद्युत जामवाल बहुत जल्द अपने आगामी फिल्म ‘इंडिया’ के पार्ट 2 में अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल भी नजर आएंगी।