बेटी की संगीत सेरेमनी में ‘जेठालाल’ फेम दिलीप जोशी ने जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

    Loading

    ‘Jethalal’ fame Dilip Joshi dances fiercely in daughter’s sangeet ceremony, watch video : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम अभिनेता दिलीप जोशी (Dilip Joshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में अभिनेता ढोल के ताल पर नॉन-स्टॉप डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, यह वीडियो दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी के संगीत सेरेमनी का है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप जोशी की बेटी की शादी 11 दिसंबर हो होनी है। शादी से पहले घर पर प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। 

    ‘जेठालाल’ उर्फ़ दिलीप जोशी बेटी की संगीत सेरेमनी में कभी ढोल की ताल पर गरबा खेल रहे है तो कभी डांस कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि संगीत में शामिल हुए मेहमानों के बीच दिलीप खूब ठुमके लगा रहे है। अभिनेता का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI FC (@teamdiship)

     

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐆𝐎𝐊𝐔𝐋𝐃𝐇𝐀𝐌 𝐏𝐀𝐑𝐈𝐕𝐀𝐑 ❤🔥 (@tmkocxglorious)

    वीडियो में दिलीप जोशी ग्रीन कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे है। वहीं बाकी तस्वीरें में अभिनेता मेहमानों का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, दिलीप जोशी ने अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए असित मोदी, दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा सहित तारक मेहता की पूरी कास्ट को भी आमंत्रित किया है।