Karan Johar
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्ममेकर (Filmmaker) करण जौहर (Karan Johar) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से कभी नहीं चूकते हैं। वो अपने बच्चों के साथ किए गए मस्ती का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।

    वीडियो क्लिप में करण जौहर के बेटे यश और बेटी जूही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के ‘डिस्को दीवाने…’ गाने को अपनी अंदाज में गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चे इस गाने पर क्यूट डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में बच्चों के इस गाने को सुनकर करण जौहर इस गाने को ‘डिस्को दीवाने…’ गाने का नया वर्जन 2.O बताते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘यह ‘डिस्को दीवाने’ का तीसरा वर्जन है! विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी कृपया ध्यान दें!’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    वहीं अब उनके इस वीडियो को फैंस और सेलेब्स बड़ी तेजी से लाइक कर रहे हैं। स्टार्स वीडियो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वहीं विशाल ददलानी ने भी वीडियो को लाइक कर कमेंट में लिखा, ‘हाहाहा, अद्भुत! यह सबसे अच्छा है, अगर आप मुझसे पूछें!’ उनके इस वीडियो को अब तक साढ़े पांच लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।