‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर के घर गूंजेगी किलकारी, सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर कर दी खुशखबरी

    Loading

    मुंबई: धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और पत्नी-अभिनेत्री विनी अरोड़ा (Vini Arora) से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। यह खबर सामने आने के बाद दोनों के फैंस खुशी से झूमने लगे हैं। धीरज-विनी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।  टीवी कपल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट जारी कर इस खबर को साझा किया है। धीरज ने उनके और पत्नी विनी के साथ अपने हाथों में बच्चे की सोनोग्राफी तस्वीरें लिए हुए है।  इसके साथ कपल एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आ रहे है। – 

    इस खूबसूरत तस्वीर के साथ अभिनेता ने बताया कि ‘वे दोनों इसी साल अगस्त तक पैरेंस बनेंगे। इसके साथ उन्होंने आगे कैप्शन दिया, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं, एक छोटा चमत्कार अगस्त 2022।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

     

    धीरज धूपर-विनी अरोड़ा को अपने शो की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था और कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ खबर साझा की।