Lockup Trailer
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : ‘लॉकअप’ (Lockup) शो (Show) का ट्रेलर (Trailer) रिलीज (Release) हो गया है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के इस शो में जेल (Jail) की कहानी (Story) है। जिसमें रहना एक बुरे सपने के समान है। जहां सिर्फ कंगना रनौत के रूल्स चलेंगे। वो जो करना चाहेंगी वही जेल में होगा। इस शो के कंगना रनौत के पोस्टर को देखने के बाद उनके दर्शक इस ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। जिनका इंतजार आ यहीं पर खत्म हो गया।

    ट्रेलर में बॉलीवुड क्वीन जेल में अपना हुकुमत चलाती नजर आ रही है। इतना ही नहीं जेल में बंद सेलेब्स एक ऐसी जगह रहने वाले है, जहां रहना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यहां कंटेस्टेंट के हाई क्लास का ख्याल बिल्कुल भी नहीं रखा जाएगा, लेकिन इन सेलेब्रिटीज के बारे में जरुर सोचा जाएगा। इसलिए एक कंटेस्टेंट को दुसरे के साथ हथकड़ी में बांध के रखा जाएगा। जिसको देख ये आपस में गुस्सा करके एक दुसरे का खून पी जाएंगे। इसमें कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी होंगे, जिन्हें खुलकर जीने की आदत है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MX Player (@mxplayer)

    सबके कपड़े उतारे जाएंगे। वो भी अकेले में नहीं, बल्कि सब के सामने, इतना ही नहीं इन्हें सबके सामने अपने सीक्रेट्स भी बताने होंगे। जेल पर हमेशा नजर रखा जाएगा और यहां अत्याचारी खेल होगा। ‘लॉकअप’ शो 27 फरवरी को अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री स्ट्रीम होगा।