Malaika Arora
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की फैशन डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने अपकमिंग टॉक शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving In With Malaika) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनका ये टॉक शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनएयर होगा। जिसे देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा ने अपने इस नए शो की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी हैं।

    अब उन्होंने अपने शो का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया है। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो वीडियो को देखकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि शो में मलाइका अरोड़ा अपने पर्सनल लाइफ के सीन को सबके सामने रखेंगी। प्रोमो वीडियो में करीना कपूर खान मलाइका अरोड़ा के बारे में कहती नजर आ रही हैं कि वो हॉट, फनी और खुबसूरत हैं। करीना ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि मलाइका रॉक सॉलिड हैं। जिसके बाद प्रोमो वीडियो में मलाइका अरोड़ा माइक लेकर कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने मूव ऑन कर लिया। उनके एक्स ने मूव ऑन कर लिया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि आप सब कब मूव करेंगे। उनकी बातों को सुनकर वहां बैठे लोग हूटिंग करने लगते हैं। अपने पर्सनल लाइफ के बारे में फराह खान से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा इमोशनल हो गई। इतना ही नहीं उनके आंसू पर छलक पड़े। जिसके बाद फराह खान उन्हें गले लगाकर हौसला देते हुए नजर आ रही हैं। वो मलाइका अरोड़ा को कहती हैं कि जब वो रोती हैं तो काफी सुंदर लगती हैं।

    मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अब समय आ गया है कि मैं आप सभी को अंदर आने दूं, क्या मैं अपनी चौकसी कम कर दूं? ‘मूविंग इन विथ मलाइका’ की स्ट्रीमिंग 5 दिसंबर सोमवार से गुरुवार रात 8 बजे केवल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू होगा।’ बता दें कि मलाइका अरोड़ा का ये टॉक शो 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सोमवार से गुरुवार रात 8 बजे ऑनएयर होगा।