Malaika Arora-Arjun Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों हमेशा साथ पार्टी करते नजर आते है। यहां तक की कई बार ऐसा हुआ है अर्जुन मलाइका के घर की बालकनी में नजर आते है। दोनों का प्यार दुनिया से छुपा नहीं है। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर को किये गए आखिरी मैसेज के बारे में बात की। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया की उन्हें कैसे लड़के पसंद है। 

    मलाइका हाल ही में मिलिंद सोमन के शो ‘सुपरमॉडल ऑफ द ईयर’ के एपिसोड में पहुंची थी। इस दौरान मलाइका ने बताया कि बताया की उन्होंने अर्जुन कपूर को लास्ट मैसेज ‘आई लव यू टू’ भेजा था। साथ ही जब मिलिंद सोमन ने मलाइका से पूछा की ऐसा कौन है जो उन्हें गहराई से जानता हो तो उन्होंने अर्जुन कपूर का नाम लिया एक्ट्रेस ने कहा- ‘वो मुझे जानता है, मुझे मिलता है, मुझे समझता है, मुझे परेशान करता है।’

    मलाइका ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। उन्होंने कहा- ‘मुझे उस तरह के लड़के पसंद हैं जो थोड़ा रफ हों। मुझे चिकना चेहरा वाले लड़के नहीं पसंद। इसके अलावा मुझे अच्छा किस करने वाले लड़के पसंद है। मुझे ऐसे लड़के नहीं पसंद जो ज्यादा गॉसिप करते हैं।  

    गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका ने दो साल पहले एक फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। लेकिन दोनों के फैंस उन्हें शादी के बंधन में देखना चाहते हैं।