Om: The Battle Within Motion Poster
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की अभिनीत आगामी फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ का मोशन पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। 24 मिनट के इस मोशन पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर का एक्शन मोड नजर आ रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा। हालांकि, अभी तक ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा एक्ट्रेस संजना सांघी भी अपने मुख्य किरदार में है। इस मोशन पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने कू पर शेयर किया है। कपिल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अहमद खान और शैरा खान ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है।

    आदित्य रॉय कपूर बहुत जल्द मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में एक्ट्रेस तारा सुतारिया, दिशा पटानी, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे।