मुंबई : 69वें नेशनल फिल्म पुरस्कार (National Film Award) समारोह में गुरुवार को तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी के साथ अल्लू अर्जुन नेशनल अवॉर्ड हासिल करने वाले तेलुगु सिनेमा के पहले एक्टर बन गए हैं। इस प्राउड फील मोमेंट से अल्लू अर्जुन के घर में जश्न का माहौल है। इस खुशी के मौके पर अल्लू अर्जुन खुशी से झूमते हुए नजर आए।
एक्टर ने पिता अल्लू अरविंद का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद वो पिता को गले लगाते दिखाई दिए। जिसके बाद अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गोद में उठाकर अपनी खुशी को जाहिर किया। एक्टर ने अपने बच्चों के साथ भी अपनी इस खुशी को शेयर किया है। वहीं फिल्म ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सूकुमार भी अल्लू अर्जुन के घर पर इस खुशी में शामिल हुए। इतना ही नहीं लोग एक्टर को बधाईयां देने उनके घर पहुंच रहे हैं। इसका एक वीडियो ‘पुष्पा’ के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
🔥💥❤️#Pushpa ❤️🔥#ThaggedheLe pic.twitter.com/BfScr0kgsL
— Pushpa (@PushpaMovie) August 24, 2023
बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने 400 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं फिल्म का सीक्वल ‘पुष्पा: द रूल’ तैयार हो रहा है। एक बार फिर फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की 40 प्रतिशत से ज्यादा शूटिंग पूरी हो चुकी है।