Leo First Look Poster Out
Photo - @Dir_Lokesh/Twitter

Loading

मुंबई : साउथ सुपरस्टार विजय (South Superstar Vijay) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 22 जून, 1974 को चेन्नई में हुआ था। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ (Leo) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं मेकर्स ने विजय के बर्थडे को खास बनाते हुए आज उनकी स्टारर फिल्म ‘लियो’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी कर दिया है। फैंस भी ‘लियो’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखने के लिए एक्साइटेड थे। प्रशंसकों को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बेहद पसंद आया है।

फर्स्ट लुक में विजय खून से भीगे हथौड़े को हाथ में लिए गुस्से में नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर में उनके पीछे एक भेड़िया भी दिखाई दे रहा है। विजय के फर्स्ट लुक पोस्टर को फिल्म ‘लियो’ के डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। लोकेश कनगराज ने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए विजय को बर्थडे विश भी किया है।

उन्होंने लिखा, ‘’लियो’ का फर्स्ट लुक यहां है! जन्मदिन मुबारक हो विजय अन्ना! आपसे दोबारा हाथ मिलाने को लेकर उत्साहित हूं ना! एक विस्फोट किया!” बता दें कि लोकेश कनगराज की एक्टर विजय के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले लोकेश कनगराज ने फिल्म ‘मास्टर’ के लिए विजय से हाथ मिलाया था। 

बता दें कि फिल्म ‘लियो’ में विजय के अलावा विक्रम, तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, प्रिया आनंद, मैथ्यू थॉमस, सैंडी, मैसस्किन, गौतम वासुदेव मेनन और मंसूर अली खान भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।