रणवीर सिंह ने उठाया वर्ल्ड कप, शेयर की तस्वीर

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्दी ही डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले है। इस फिल्म से जुड़े कई पोस्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किए है। लेकिन, हाल ही में उन्होंने एक ऐसी

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्दी ही डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले है। इस फिल्म से जुड़े कई पोस्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किए है। लेकिन, हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है , जो हर एक भारतीय के लिए काफी स्पेशल है। रणवीर सिंह ने वर्ल्ड कप उठाते हुए तस्वीर शेयर की है। 
 

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टग्राम पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह को देखकर कपिल देव की याद आ रही है। इस यादगार पल की तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा-#ThisIs83  
 
आपको बता दे कि, यह फिल्म भारत ने पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जितने की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म  10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में नजर आएंगी। 
 
वही, इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, चिराग पाटिल, जीवा, जतिन सरना, धैर्य करवा, आदिनाथ कोठारे, आर बद्री, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी भी नजर आने वाले है।