Stree 2 And Bhediya 2
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ (Stree) ने फैंस का काफी इंटरटेन किया था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने भारत में करीब 100 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस बिजनेस किया था। वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल ‘स्त्री 2’ आ रहा है। जी हां, फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है।

ट्रेंड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की तस्वीर को शेयर कर रिलीज डेट 31 अगस्त, 2024 बताया है। यानि कि फिल्म ‘स्त्री 2’ अगले साल 31 अगस्त को रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumit Kadel (@sumitkadelofficial)

वहीं सुमित कडेल ने वरुण धवन और कृति सनोन की स्टारर फिल्म ‘भेड़िया 2’ के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। बता दें कि फिल्म ‘भेड़िया’ 24 नवंबर, 2022 को रिलीज हुई थी। 60 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म का निर्माण अमर कौशिक ने किया है। ये फिल्म 21 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumit Kadel (@sumitkadelofficial)

मालूम हो कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चुक माफ’ भी कतार में है। इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा करेंगे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumit Kadel (@sumitkadelofficial)

फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले होगा। वहीं इस खबर को सुनकर फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं है।