Ghoomar
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomar) को लेकर काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ सैयामी खेर भी लीड रोल में हैं। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अभिषेक बच्चन और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) को साथ में कुर्सी पर बैठकर पकौड़े का मजा लेते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन को ऐसा धक्का मारा कि वो नीचे ही गिर पड़े।

दरअसल, अभिषेक बच्चन सोनाली बेंद्रे के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में अपनी फिल्म ‘घूमर’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। जहां दोनों काफी मस्ती करते नजर आए। दोनों साथ में चेयर पर बैठकर पकौड़े का मजा लेते भी दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अभिषेक बीच-बीच में बार-बार सोनाली को मजाक में मार रहे हैं, लेकिन जब सोनाली ने अभिषेक को मजाक में एक हाथ मारा तो ये क्या अभिषेक तो नीचे ही गिर पड़े। जिसके बाद सोनाली जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

इसका एक वीडियो सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। सोनाली ने अभिषेक को ‘घूमर’ के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। जिसे अब लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

बता दें कि अभिषेक बच्चन और सोनाली बेंद्रे एक अच्छे फ्रेंड हैं। बात करें अगर फिल्म ‘घूमर’ की तो फिल्म में सैयामी खेर एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं। जो एक हादसे में अपना एक हाथ खो देती हैं। जिसके बाद अभिषेक उन्हें कुछ कर दिखाने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं। आर बाल्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यु मिला है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को पसंद किया है।