Critics Choice Awards 2023
Photo - rrrmovie Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के मशहूर (Famous) डायरेक्टर (Director) एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का जलवा अभी भी बरकरार है। जूनियर एनटीआर और रामचरण की स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ गाने ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल किया। जिसके बाद फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीता। वहीं अब फिल्म को सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला है।

    जी हां, फिल्म ‘आरआरआर’ ने बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और शानदार एक्शन सीन के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी का अवॉर्ड हासिल किया है। बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ में दिनेश कृष्णन और प्रेम रक्षित ने स्टंट की कोरियोग्राफी की है। जिसमें विक्की अरोड़ा, इवान कोस्टाडिनोव, निक पॉवेल और रायचो वासिलेव स्टंटमैन थे। बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड मिलने के बाद फिल्म की टीम के खुशी का ठिकाना नहीं है।

    एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, ओलिविया मॉरिस, एलिसन डूडी, समुथिरकानी और रे स्टीवेन्सन भी अहम भूमिका में नजर आएं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। अब फिल्म की नजरें ऑस्कर 2023 पर टिकी है। एकेडमी अवॉर्ड्स के फाइनल नॉमिनेशन का ऐलान 24 जनवरी को होगा।