Pathaan Celebs Review
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार (Superstar) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) बुधवार को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आ रही है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस हंसते-मुस्कुराते हुए थिएटरों से बाहर निकल रहे हैं। सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच फुल है। इतना ही नहीं फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर भारी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है।

    वहीं कई सितारें भी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के मुरीद हुए हैं। सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म ‘पठान’ और स्टार कास्ट की खूब प्रशंसा की है। एक्टर जावेद जाफरी ने अपने ट्विटर हैंडल से थिएटर में बड़े पर्दे पर चल रहे फिल्म ‘पठान’ का दो वीडियो शेयर कर लिखा, “प्योर पॉवर स्टार!!! दर्शकों का क्या स्वागत है। किसी सिनेमाघर में मैंने अब तक का उच्चतम डेसीबल स्तर सुना है। बधाई हो शाहरुख खान, सलमान खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण!”

    एक्टर आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘पठान’ को देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “उनसे मिला। उन्हें गले लगाया। उनके साथ डांस किया। यह एक व्यक्तिगत जीत की तरह लगता है। #पठान”

    रैपर बादशाह भी फिल्म ‘पठान’ की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “वास्तव में दीपिका पादुकोण जैसा ट्रेंच कोट कोई नहीं पहन सकता, जॉन अब्राहम शायद सबसे अच्छे और सबसे अच्छे दिखने वाले बुरे आदमी हैं और शाहरुख खान क्या फॉर्म में आए हैं सरजी। कुर्सी की पेटी तोड़ फिल्म। #पठान।”

    बता दें कि फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। फिल्म ‘पठान’ ने इंडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 51-52 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।