क्या बनेगा ‘जवान’ का सीक्वल, जानें क्या हो सकती है आगे की कहानी?

Loading

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म के शोज खूब बढ़िया चल रहे हैं। कई जगह फिल्म के हाउसफुल भी हैं। जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम रोल में हैं। जवान की एडिंग में निर्देशक एटली ने एक बड़ा हिंट दे दिया है। उन्होंने इससे यह साफ कर दिया है कि अब ‘जवान 2’ भी आएगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

खबरों के मुताबिक ‘जवान’ के सीक्वल में शाहरुख खान के साथ संजय दत्त का रोल अहम होगा। फिल्म ‘जवान’ में संजय दत्त कैमियो रोल में दिखे, लेकिन ‘जवान 2’ में वह पूरी तरह से लीडर की भूमिका में रहेंगे। इस मामले में अभी शाहरुख खान या एटली कुमार ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि जवान की एंडिंग में ही इसके संकेत छुपे हुए हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

‘जवान’ बड़ी चतुराई से अपने समापन में दूसरे भाग के बारे में बताता है, जहां शाहरुख के किरदार आजाद को अपने अगले मिशन के बारे में एक लिफाफा मिलता है। दिलचस्प बात यह है कि इसे एक विशेष उपस्थिति द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो सीक्वल की अटकलों को मजबूत बनाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान 2’ में लड़ाई विदेशी ताकतों से होने वाली है। फिल्म के सीक्वल में आजाद अब स्विस बैंक में जमा काला पैसा भारत लाने का काम करेगा। इस पैसे वह देश में गरीब मजलूमों की मदद करेगा।