Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) शो (Show) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शक (Viewers) काफी खुशी और उत्साह के साथ देखते है। हर उम्र के लोग इस शो के फैंस है। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी और तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा इस शो को छोड़ चुके है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कह रही है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए ऑफर किया गया है। जिसके चलते वो इस शो को छोड़ सकती है। हालांकि, अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो इससे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस निराश हो जाएंगे, लेकिन एक तरफ खुशी की बात ये है कि मुनमुन दत्ता बिग बॉस में नजर आएंगी। मुनमुन दत्ता बिग बॉस 14 में नजर आ चुकी है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कृष्णन अय्यर की पत्नी बबीता का किरदार निभाती है। मुनमुन दत्ता एक्टिंग के साथ-साथ फूड बिजनेस भी करती है। मुनमुन दत्ता अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर सात मिलियन से अधिक फैन फॉलोअर्स है।