शबाना आजमी को लिप लॉक कर अचानक सुर्खियों में आई थीं नंदिता दास, निभाया था लेस्बियन का किरदार

    Loading

    Nandita Das suddenly came into the limelight by locking Shabana Azmi’s lip, played the role of a lesbian: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और डायरेक्टर नंदिता दास अपना 52वां जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री का जन्म 7 नवंबर, 1969 को मुंबई में हुआ। नंदिता दास की मां वर्षा दास पेशे से एक लेखिका है और उनके पिता जतिन दास मशहूर चित्रकार थे। ओडिया परिवार में जन्मी नंदिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुई है। अपने एक्टिंग करियर में नंदिता हिंदी के अलावा अन्य 10 अलग-अलग भाषाओं में काम कर चुकी हैं। आपको बता दें, अभिनय के अलावा नंदिता निर्देशन के क्षेत्र का एक बड़ा नाम हैं। 

    अभिनेत्री नंदिता तब चर्चा का विषय बनी जब वह एक फिल्म ‘फायर’ में शबाना आजमी को लिप लॉक करती नजर आई। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था। फिल्म में नंदिता का किरदार एक लेस्बियन का था। फिल्म में दिखाया गया था कि दो महिलाएं अपना अकेलेपन दूर करने के लिए एक दूसरे के करीब आ जाती है। फिल्म ‘फायर’ में नंदिता और शबाना के अलावा कुलभूषण खरबंदा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। 

     

    बात अगर नंदिता दास की पर्सनल लाइफ की करें तो, अभिनेत्री की पहली शादी सौम्या सेन से हुई थी। साल 2002 में यह कपल शादी में बंधन में बंधा था। तकरीबन 7 साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2010 में नंदिता ने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन सुबोध मस्कारा संग सात फेरे लिए। दोनों का एक बेटा विहान है। जनवरी 2017 में नंदिता ने सुबोध मस्कारा से तलाक ले लिया।