Dance Deewane Juniors
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने दर्शकों (Audience) को एक बड़ी खुशखबरी (Good News) दी है। अब एक्ट्रेस अपने डांस (Dance) का जलवा एक अनोखे अंदाज में दिखाएंगी। अदाकारा बहुत जल्द कलर्स टीवी पर ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ शो को होस्ट करती नजर आएंगी। ऐसा ये पहली बार है जब नोरा फतेही किसी शो को होस्ट करते दिखाई देंगी। तो तैयार हो जाइये नोरा फतेही के इस शो का आनंद लेने के लिए। अभिनेत्री ने खुद इसकी जानकरी इस शो के प्रोमो को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर कर दिया है।

    प्रोमो में अभिनेत्री टीचर की भूमिका निभाती नजर आ रही है। जो बच्चों को पढ़ाती रहती है इतने में स्कूल की घंटी बजती है और घंटी को सुनकर एक छोटी लड़की डांस करने लगती है। जिसको देखकर एक्ट्रेस भी खुद को रोक नहीं पाती है और वो ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर लटके-झटके लगाकर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है। उनके इस अदा को देखकर फैंस भी चौंक उठे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘नोरा फतेही और जूनियर्स के साथ आएगी नेक्स्ट लेवल डांस की दीवानगी! क्या आप दीवानगी मोर और डांस हार्डकोर के लिए तैयार हैं? आ रहा है डांस दीवाने जूनियर्स जल्द ही, कलर्स पर।’ दर्शक उनके इस नए शो को देखने के लिए उत्साहित है। उनके इस प्रोमो वीडियो को 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।