Loading

 

मुंबई : मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक्टर (Actor) के साथ-साथ भाजपा सांसद (BJP MP) भी है। वो एक बार फिर अपने दर्शकों (Audience) के बीच अपनी वापसी करते हुए एक दमदार वीडियो सांग 'दिलदार' गाना प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस गाने में अपने मधुर सुरों को मजबूती से बांधा है। उनके इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। इस गाने में टेलीविजन अभिनेता विशाल आदित्य सिंह और अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल रही है। इस गाने में काशी घाट का सीन दिखाया गया है। वीडियो में अपर्णा दीक्षित और विशाल आदित्य सिंह नाव की सवारी करते नजर आ रहे है। इस गाने में खास बात यह है की मनोज तिवारी ने खुद इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है और उन्होंने ही इसे कंपोज भी किया है। ये गाना क्लिक रिकार्ड्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को 9 लाख से अधिक लोग देख चुके है और 67 हजार लाइक्स मिल चुके है। प्रशंसक मनोज तिवारी के मधुर आवाजों की प्रशंसा कर रहे है।