Gandhada Gudi
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के दिवंगत (Late) सुपरस्टार (Superstar) पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) उर्फ अप्पू की आखिरी फिल्म ‘गंधाडा गुड़ी’ (Gandhada Gudi) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और फिल्म उनके पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर उतरेगी। यह फिल्म पुनीत राजकुमार के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस फिल्म का इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री से था। यह एक नॉन फिक्शन फिल्म है। जिसमें कर्नाटक के जंगल और पशु-पक्षियों को शानदार तरीके से दिखाया गया है।

    बता दें की ये फिल्म पुनीत राजकुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म का ट्रेलर पीआरके ऑडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। फिल्म को लेकर देश के प्रधानमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म प्रोड्यूसर अश्विनी पुनीत राजकुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नमस्ते नरेंद्र मोदी आज हमारे लिए एक भावनात्मक दिन है क्योंकि हम अप्पू के दिल के करीब एक प्रोजेक्ट ‘गंधाडा गुड़ी’ का ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं।

    अप्पू ने हमेशा आपके साथ बातचीत को संजोया और आपके साथ व्यक्तिगत रूप से साझा करना पसंद करता।’ उन्होंने अपने इस ट्वीट में पीएम मोदी को टैग करते हुए फिल्म के ट्रेलर का लिंक भी अटैच किया है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘अप्पू दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में बसता है। वह प्रतिभावान, ऊर्जा से भरपूर और अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। ‘गंधाडा गुड़ी’ कर्नाटक की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण मां प्रकृति के लिए एक श्रद्धांजलि है। इस प्रयास के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ गौरतलब है कि पुनीत राजकुमार का बीते वर्ष 29 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 46 वर्ष की आयु में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।