Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जो इन दिनों सिटाडेल (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं, उन्होंने सेट से अपनी ऐसी फोटो शेयर की है कि एक बात को तो फैंस भी डर गए। 

    दरअसल प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर किया है। इस फोटो में प्रियंका के चेहरे पर खून लगा हुआ है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हा! तुम्हें दूसरे शख्स का हाल देखना चाहिए।’ इसके साथ ही प्रियंका ने हैशटैग सेट लाइफ, हैशटैग एक्टर लाइफ का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि इस दौरान प्रियंका ने अपने आउटफिट को छिपाया हुआ है। उन्होंने खुद को एक कपड़े से लपेटा हुआ है। 

    आपको बता दें प्रियंका के इस अपकमिंग सीरीज को जो और एंथनी रुसो प्रोड्यूस कर रहे हैं जिन्होंने एवेंजर्स एंडगेम और एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर को डायरेक्ट किया था ,फैंस प्रियंका को इस सीरीज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका के साथ इसमें रिचर्ड मैडन लीड रोल में हैं। अभी तक सीरीज की रिलीज डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस सीरीज की अनाउंसमेंट 2018 में की गई थी, लेकिन फिर कोविड की वजह से समय पर इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। प्रियंका ने खुद भी इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था, रुसो ब्रदर्स और रिचर्ड मेडन के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।