Priyanka Chopra
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लगभग तीन साल के बाद अमेरिका (US) से भारत (India) लौटीं थी। जहां वो कई अवसरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब वो वापस अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के पास लॉस एंजेलिस लौट गई हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहां वो अपने पर्सनल लाइफ और अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ीं बातों को भी शेयर करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं।

    जिसमें वो अपने पति निक जोनास और अपनी बेटी मालती के साथ जमीन पर लेटी नजर आ रही है। वो अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए है। तस्वीर में अभिनेत्री अपनी बेटी और पति से मिलकर काफी खुश है। उन्होंने अपने इस तस्वीर का एड्रेस लॉस एंजेलिस कैलिफोर्निया का दिया है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘होम’ साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर उनके फैंस और सेलेब्स को खूब पसंद आ रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    उनके इस पोस्ट को अब तक छह लाख 91 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पहले वो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विमान में से तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भारत में कई ब्रांड का प्रमोशन करती नजर आई थी। इसके अलावा वो कई जगहों पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई थी। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट कि तो वो जल्द ही फिल्म ‘जी ले जरा’ में एक्ट्रेस कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।