Priyanka Chopra
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) और सैम ह्यूगन (Sam Heughan) की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ (Love Again) अब 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म की पटकथा जिम स्ट्रॉस ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। इस अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज़ में पहले भी कईं बार देरी हो चुकी है।

    पूर्व में यह 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज की तारीख की जानकारी दी। स्टूडियो ने एक ट्वीट में कहा, ‘यह तारीख है। प्रियंका चोपड़ा, सैम ह्यूगन, सेलीन डियोन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सेलीन डायोन इसमें नया संगीत पेश कर रही है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का रीमेक है। डियोन भी इस फिल्म में अभिनय करेंगी और दोनों मुख्य किरदारों को प्यार में पड़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिल्म ‘लव अगेन’ का निर्माण स्क्रीन जेम्स ने किया है। (एजेंसी)