मुंबई : एक्टर (Actor) आर माधवन (R Madhavan) की हाल ही में फिल्म (Film) ‘रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट’ (Rocketry: The Nambi Effect) रिलीज हुई है। इस फिल्म में आर माधवन वैज्ञानिक नांबी नारायण की भूमिका निभाए है। इस फिल्म को प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। वहीं एक और खुशी ने अभिनेता के घर दस्तक दिया है और ये खुशी उनके बेटे वेदांत माधवन की वजह से है। जिसके लिए आर माधवन का सिर एक बार फिर गर्व से ऊंचा उठ गया है।
वेदांत माधवन ने तैराकी में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को तोड़कर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। इस खुशखबरी को आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो वेदांत के तैराकी का है। वीडियो के बैकग्राउंड में कमेंटेटर उनकी तारीफ करते हुए कह रहे है कि 16 मिनट में वेदांत माधवन ने 780 मीटर का रिकॉर्ड तोडा है।
Never say never . 🙏🙏🙏❤️❤️🤗🤗 National Junior Record for 1500m freestyle broken. ❤️❤️🙏🙏@VedaantMadhavan pic.twitter.com/Vx6R2PDfwc
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 17, 2022
वेदांत ने अपने इस तैराकी से नेशनल जूनियर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आर माधवन ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘कभी नहीं मत बोलो… 1500 मीटर फ्रीस्टाइल का नेशनल जूनियर रिकॉर्ड टूटा।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी वेदांत को बधाईयां दे रहे है। इससे पहले भी वेदांत माधवन स्विमिंग में रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल हासिल कर चुके है। वेदांत माधवन बीते अप्रैल महीने में स्वीमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। तब भी आर माधवन ने इस खुशी को अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किए थे।