रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी मैरिज एनिवर्सरी देहरादून में मना रहे हैं, ये देखिये वायरल Video

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फैशनिस्टा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों को साथ देखने पर फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहता है। इन दोनों की जोड़ी को देख लोग #couplegoals का भी उदाहरण देते हैं।

    हालांकि दोनों एक दूसरे से काफी अलग लगते हैं जैसे कि हम बात करें इनके फैशन सेंस की तो उसमें जमीन आसमान का फर्क है। क्योंकि जिस तरह का ड्रेसिंग सेंस रणवीर सिंह का है वैसा दीपिका का दूर-दूर तक नहीं है। दोनों ने 14 नवंबर को शादी की थी। दोनों की शादी को आज 3 साल पूरे हो गए हैं। दोनों अपनी शादी की 3rd मैरिज एनिवर्सरी देहरादून में मना रहे हैं। ऐसे में अब दोनों का एयरपोर्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका अपने इस खास दिन को बनाने के लिए उत्तराखंड पहुंच गए। वायरल हो रहा वीडियो देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट का हैं। इस वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चल रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह चेकर्ड ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दीपिका ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    गौरतलब है कि शादी के बाद से रणवीर और दीपिका फिल्म ’83’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में ही नजर आएंगी। ये फिल्म इस कपल के लिहाज से और भी खास इसलिए है क्योंकि शादी के बाद ये इनकी साथ में पहली फिल्म है।