रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार बनाया शतक, किया इतने करोड़ का बिजनेस

    Loading

    मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंबे वक़्त से अपनी फिल्म ’83’ की वजह से सुरुखियों में बने हुए है। उनके फैंस भी काफी बेसबरी से इस फिल्म का इंताजर कर रहे थे। ऐसे में 24 दिसंबर को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर एक अलग ही बज क्रिएट हो गया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है।

    ऐसे में अब आखिरकार 5 दिनों के बाद, 83 बॉक्स ऑफिस पर शतक बनाने में सफल रही है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 6 दिनों के अंदर 106 करोड़ रुपये कमाए कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने ट्वीट किया कि 6वें दिन फिल्म ने 106.03 करोड़ रुपये कमाए है। उनके ट्वीट में लिखा था, “फिल्म 83 ने  बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों के बाद एक शतक बनाया। दिन 1 – 25.16 करोड़, दिन 2 – 29.41 करोड़, दिन 3 – 29.64 करोड़, दिन 4 – 11.29 करोड़, दिन 5 – 10.53 करोड़ कुल – 106.03 करोड़।’

    गौरतलब है कि फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म शुक्रवार को 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।