रेखा की पहचान है उनकी खूबसूरत स्किन, 67 की उम्र में हैं 35 साल जैसी

    Loading

    आज बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा (Rekha) अपना 67वां जन्मदिन मना रही है। ‘इन आंखों की मस्ती के, मस्ताने हजारों हैं’ इस गाने को भले ही लेखक ने लिखा हो लेकिन रेखा ने अपनी खूबसूरती से इस गाने को हमेशा के लिए अमर कर दिया हैं। 67 साल की रेखा अपनी अच्छी स्किन के कारण 35 साल की महिलाओं को कड़ी टक्कर देती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बड़ी मेकअप एकेडमीज में रेखा की खूबसूरती को बतौर कोर्स के तौर पर पढ़ाया जाता है। अभिनेत्री रेखा की स्किन सामान्य महिला की तरह नहीं है बल्कि उससे कई गुना ज्यादा बेहतर और खूबसूरत है। 

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो, रेखा अपना मेकअप खुद करना पसंद करती हैं। मेकअप से जुड़ा एक कोर्स रेखा ने लंदन में किया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में बॉलीवुड-हॉलीवुड इंटरनेशनल मेकअप एंड हेयर एकेडमी मुंबई के एमडी विवेक भारती ने बताया कि ‘बॉलीवुड में मेकअप मैन मेल ही है, उनका वर्चस्व हमेशा ही इंडस्ट्री पर दिखाई देता था। यही वजह है कि रेखा ने आगे बढ़कर हम कोर्स सीखा। रेखा एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट है।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mahesh Tilekar (@maheshtilekar)

     

    भारती ने आगे कहा ‘रेखा जी की स्किन बेहद खूबसूरत है और उस पर मेकअप और खूबसूरत लगता है। रेखा इसी फॉर्मूला का इस्तेमाल करते हुए अपने आपको और ज्यादा खूबसूरत बनाती है। अच्छे मेकअप के अलावा अभिनेत्री सुंदर साड़ी भी पहनती है। रेखा कांजीवरम साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती है।‘