Tarun Majumdar Passes Away
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : मध्यमवर्गीय (Middle-Class) परिवारों (Families) के जीवन की आकर्षक कहानियों पर आधारित फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक (Director) तरुण मजूमदार (Tarun Majumdar) का आज (सोमवार) को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 92 वर्ष के थे। मजूमदार का पिछले कुछ दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 14 जून को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

    रविवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेशन पर शिफ्ट किया गया था। आज उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। तरुण मजूमदार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल गई थी। तरुण मजूमदार को पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रशंसक भी उनकी मौत पर दुख जाहिर कर रहे है।

    तरुण मजूमदार कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके थे उनकी फिल्मों में बालिका वधू, कुहेली, श्रीमान पृथ्वीराज और दादर कीर्ति उल्लेखनीय हैं। (एजेंसी)