Rubina Dilaik
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव (Active) रहती है। अदाकारा आए दिन अपनी ग्लैमरस पोस्ट से लोगों का ध्यान अपने पोस्ट की तरफ खींचती रहती है। अदाकारा ने तो अपने करतब की इस बार हद ही पार कर दी है। दरअसल, अभिनेत्री रस्सी पर योगा करती नजर आई है। उन्होंने अपने इस योगा को अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है। पोस्ट तस्वीर में अभिनेत्री अलग अंदाज में योगा करती दिखाई दे रही है। रस्सी पर दोनों पैरों को फैलाए पोज देते नजर आ रही है।

    यहां तक की वो रस्सी पर शीर्षासन भी कर डाली। जिसमें वो रस्सी पर उल्टा लटककर अपने योगा को कम्पलीट किया है। अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखी ‘उस कला को फिर से प्रस्तुत करना जिसे मैंने एक बार पोषित किया था …’ इस तस्वीर से एक बात तो साफ हो गई है, की वो एक्टिंग के साथ- साथ अपने फिटनेस का भी खास ख्याल रखती है। उनके इस नए अंदाज के योगा ने अपने फैंस को काफी खुश कर दिया है। उनके इस पोस्ट को अब तक 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    अगर हम बात करें इनके वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री कई टेलीविजन शो में अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बना चुकी है। जिसमें ‘नमक इश्क का’, ‘तू आशिकी’, ‘सास बिना ससुराल’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘छोटी बहू’, कॉमेडी टीवी शो ‘जीनी और जूजू’ शामिल है। वो मशहूर टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में भी अपनी भूमिका निभा चुकी है।