मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) 12 दिसंबर को रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। जहां ये गाना उनके फैंस को बहुत पसंद आया है। तो वहीं कुछ लोगों ने इस गाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं इस गाने में दीपिका के डांस का मजाक उड़ाते हुए नेटिजन्स ने इस गाने को कॉपी बताया है साथ ही इस गाने को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।
‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स का मीम्स भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के इस नए गाने को यूजर्स ‘जैन’ के ‘मकीबा’ की बीट्स जैसा बता रहे हैं। दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स पर नेटिजन्स जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।
एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से दीपिका के डांस स्टेप्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘पान पराग लक्स चिंटू चिप्स पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के लिए गारंटी।’
Pan Parag Lux Chintu chips award guaranteed for the best choreographer 🙄 pic.twitter.com/0C1ibMb99w
— Badass Dad 🚬 🍺 (@Badass_Superdad) December 12, 2022
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने दीपिका को वैसी ही देखा और एक अच्छा कोरियोग्राफर नहीं रखा?’
They got Deepika looking like THAT and couldn’t hire a good choreographer???
— AB (@AB_Singh7) December 12, 2022
वहीं तीसरे यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘कोरियोग्राफर, निर्देशक और मेरी पसंदीदा दीपिका पादुकोण क्या सोच रही थीं? बैकग्राउंड डांस एक्ट्स मजेदार हैं: डी माता आ गयी है सब में।’
What was the choreographer, director and my fav Deepika Padukone thinking?
The background dance acts are funnier 😀 Mata aagayi hai sab main. #BesharamRang pic.twitter.com/VpzbAEyGzb
— Maya (@Sharanyashettyy) December 12, 2022
एक अन्य ने लिखा, ‘बेशर्म रंग का बैकग्राउंड जैन के ‘मकीबा’ गाने की पूरी नकल है! मैं इस बात से सहमत हूं कि किए गए ट्वीक इसे थोड़ा और बॉलीवुडी और आकर्षक बनाते हैं। वॉर के घुंघरू के साथ पूरे गाने के वाइब की समानता न के बराबर है।’
#BesharamRang background is a complete copy of the Makeba song by Jain!
I do agree the tweaks made make it a bit more Bollywoody and catchy.
The similarity of the vibe of the entire song to Ghungroo from War is just non-ignorable.— Duke🦹🏾♂️🕺🏾🧘🏾♂️ (@imurugun) December 12, 2022
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।