Jake Flint Passed Away
Photo - Facebook

    Loading

    मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है मशहूर (Famous) कंट्री सिंगर (Singer) जेक फ्लिंट (Jake Flint) का निधन हो गया है। वो 37 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उनका निधन नींद में हुआ। उनके निधन की पुष्टि उनकी लंबे समय से पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने किया। उन्होंने बताया कि जेक फ्लिंट 26 नवंबर को ब्रेंडा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके कुछ ही घंटों के बाद उनका नींद में निधन हो गया।

    बता दें कि जेक फ्लिंट ओक्लाहोमा के रहने वाले थे। वो एक मशहूर गायक के साथ-साथ गीतकार भी थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ब्रेंडा फ्लिंट टूट सी गई हैं। हालांकि, अभी तक जेक फ्लिंट के निधन के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उनके निधन पर उनके फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी काफी दुखी हैं।

    जेक फ्लिंट की पत्नी ब्रेंडा फ्लिंट ने फेसबुक पर अपना दुख जताते हुए लिखा, ‘हमें शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए लेकिन इसके बजाय मुझे अपने पति को दफनाने के लिए कपड़े चुनने होंगे। लोग इतना दर्द महसूस करने के लिए नहीं बने हैं। मेरा दिल चला गया है और मुझे वास्तव में उसके वापस आने की जरूरत है। मैं और अधिक नहीं ले सकती। मुझे उनकी यहां जरूरत  है।’ जेक फ्लिंट के निधन पर उनके फैंस और दोस्त शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।