Jubin Nautiyal Injured
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सिंगर सीढियों से गिर गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर और पसली में काफी चोट आई है। जबकि उनकी कोहनी टूट गई है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टर्स उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं। वहीं चोटें अधिक होने की वजह से डॉक्टर्स उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन करने के लिए कह रहे हैं। 

    डॉक्टर्स ने उन्हें अपने दाएं हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना गुरुवार को हुआ। वो एक बिल्डिंग की सीढ़ीयों से गिर पड़े। जिससे उन्हें काफी चोटें आई है। हाल ही में जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने श्रीलंका की सिंगर योहानी के साथ गाया है। इस गाने को लॉन्च करने के बाद उनके साथ ये हादसा हुआ।

    इस खबर को सुनकर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जुबिन नौटियाल अब तक इंडस्ट्री को कई हिट गाने दे चुके हैं। जिसमें ‘रातां लंबियां’, ‘लुट गए’, ‘तुम ही आना’, ‘हमनवा मेरे’, ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’ और ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’ जैसे कई हिट गानें शामिल हैं।