कोरोना काल में अगर किसी एक्टर ने आम जनता का दिल जीता है तो वह हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भले ही फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते हो लेकिन असल ज़िन्दगी में वह हीरो है और यह उन्होंने कोरोना काल में मजदूरों के मसीहा बनकर साबित किया हैं। आपको बता दे कि बीते दिन बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपना जन्मदिन मनाया।
सोनू सूद के जन्मदिन पर उनके लाखों फैंस उनके घर के बाहर उनकी एक झलक को तरस रहे थे, मगर यह तो सोनू सूद हैं। भला यह अपने फैंस को कैसे निराश कर सकते हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर सोनू सूद अपने घर के बाहर खड़े फैंस से मिले। यही नहीं बल्कि कही फैंस से हाथ मिलाया तो कई फैंस द्वारा लाए गए केक को भी कट किया। अपने इस अंदाज़ से एक बार फिर सोनू सूद ने हर किसी का दिल जीत लिया हैं।
आपको बता दे कि सोनू सूद के जन्मदिन पर उनके फैंस उनके घर के बाहर भीड़ लगाकर खड़े थे। सब अपने अपने अंदाज़ में एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐसे में वहीं एक शख्स मौजूद था जो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखते ही देखते सोनू सूद के उस फैन ने एक्टर के सामने जीभ के सहारे कागज पर अपने इस चहेते स्टार की तस्वीर तक बना दी। वाकई इस नजारे को देख हर कोई हैरान रह गया।
अपने फैंस द्वारा इतना प्यार पाकर सोनू सूद भी काफी खुश हो गए। और उन्होंने सभी फैंस का दिल से शुक्रियादा किया। सोनुब सूद ने अपने ट्वीट में फैंस की तारीफ कर एक बार फिर सबका दिल जीत लिया हैं। सोनू सूद ने ट्वीट कर लिया,”मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए वास्तव में आभारी हूं।”
Thank you so much everyone who came all the way from different parts of the country to wish me on my birthday. Really grateful for all the love and blessings ❣️🙏 pic.twitter.com/xmmtGvN3qx
— sonu sood (@SonuSood) July 31, 2021
वही आपको बता दे की सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर एक और ट्वीट कर फैंस को अपना बना लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने जन्मदिन पर मैं यह वादा करता हूं कि जरूरतमंदों के लिए अपनी क्षमता के अनुसार अपने आखिरी सांस तक मदद के लिए तैयार रहूंगा।’ अब सोनू सूद के इस ट्वीट पर फैंस ने जमकर अपना प्यार बरसाया हैं।
On my birthday I pledge to serve the needy to the best of my abilities till my last breath.
— sonu sood (@SonuSood) July 30, 2021
वैसे आप एक्टर सोनू सूद के कितने बड़े फैन हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।