दूसरे दिन बढ़ने की बजाय घटी ‘सूर्यवंशी’ की कमाई, अक्षय कुमार-कटरीना कैफ की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    Loading

    Sooryavanshi Box Office Collection Day 2: ‘Suryavanshi’ also earned a bumper on the second day, earned 24.50 crore in 2 days: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) दर्शकों को पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर कमाई के बाद ‘सूर्यवंशी’ के लिए दूसरा दिन भी जबरदस्त रहा है। दिवाली पर रिलीज हुई अक्षय की इस फिल्म को छुट्टियों का काफी फायदा हो रहा है। ‘सूर्यवंशी’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने 24.50 करोड़ अपने नाम कर लिए हैं। 

    बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए अपने रिपोर्ट में बताया है कि ‘सूर्यवंशी’ को लेकर मुंबई, दिल्ली और छोटे शहरों में दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। साथ ही फिल्म को छुट्टियों का भी फायदा मिल रहा है। दो दिनों में  अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म ने अपने नाम पर 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे है कि शुक्रवार और शनिवार से भी ज्यादा ‘सूर्यवंशी’ रविवार को कमाई करेंगी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

     

    आपको बता दें कि, भारत में ‘सूर्यवंशी’ को मेकर्स ने तकरीबन 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया था। वहीं विदेश में इसे 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्देशन  रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में और कटरीना के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। रणवीर और अजय का फिल्म में कैमियो रोल हैं। साथ ही गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर, अभिमन्यु सिंह और जावेद जाफेरी जैसे दमदार कलाकार भी नजर आ रहे है।