Spy Bahu
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : कलर्स (Colors) हमेशा से अपने दर्शकों (Audience) के मनोरंजन (Entertainment) के लिए नया-नया शो (Show) अपने चैनल (Channel) पर लाता रहता है। दर्शकों को भी इससे ये उम्मीद होती है कि यह उनके लिए कुछ अच्छा और रहस्यमय (Mysterious) शो लाएगा। कलर्स अपने दर्शकों के उम्मीद को सच बनाने के लिए एक रहस्यमय शो जल्द ही कलर्स पर लाने वाला है। जिसका नाम है ‘स्पाई बहू’ इस शो में एक लड़के और लड़की की कहानी है। जो एक दूसरे से मिलते है और उन दोनों में प्यार हो जाता है।

    इस शो में अभिनेता सेहबान अजीम और अभिनेत्री सना सैय्यद अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस शो का टीजर लांच हो चुका है। शो में लड़के का नाम योहान और लड़की का नाम सेजल है। इस शो का प्रमोशन करीना कपूर खान कर रही है। करीना कपूर कहती है ‘दुनिया की हर लव स्टोरी की शुरुआत कुछ इसी तरह से होती है। लड़का-लड़की मिलते है जैसे सेजल और योहान और इश्क के समंदर में मिलों साथ चलते है, लेकिन हर प्यार में छुपे होते है कुछ राज, इन मुश्किलों में कैसे पूरी होगी एक स्पाई बहु की लव स्टोरी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    स्पाई बहु जल्द आ रही है सिर्फ कलर्स पर।’ सेजल हाथ में कुल्फी लेकर चलती रहती है, लेकिन रास्ते मे फिसल जाती है और कुल्फी उनके नाक में लग जाता है। वहीं थोड़ी दूर पर खड़े योहान कैमरा से तस्वीरें निकालते रहते है। जो ये सब देखकर मुस्कुराने लगते है। जहां से सेजल दुःखी होकर चली जाती है। सेजल के मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहता है। इसलिए वो इधर-उधर घूमती है। मोबाइल में नेटवर्क तो नहीं आया, लेकिन वो धक्का खाकर स्विमिंग पूल में जरूर गिर गई। उन्हें डूबता देखकर योहान ने उन्हें बचाने के लिए शर्टलेस होकर स्विमिंग पूल में छलांग लगा देते है और सेजल को बचा लेते है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sehban Azim سحبان عظیم صدیقی (@sehban_azim)

    योहान को शर्टलेस में देखकर सेजल बेहोश हो जाती है। इस मिलन से एक-दूसरे को प्यार हो जाता है, लेकिन क्या ये प्यार सच्चा है या इसके पीछे भी कुछ कहानी है। लव स्टोरी की शुरुआत तो हो गई है, लेकिन इसके पीछे का राज अभी भी सामने नहीं आया है। हालांकि, इस शो का टीजर रिलीज हो चुका है। सेजल के पास गन है और वो योहान से प्यार का नाटक करके किसी रहस्य को अंजाम देगी।