अक्किनेनी नागार्जुन, तब्बू
अक्किनेनी नागार्जुन, तब्बू

तब्बू अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन को लेकर काफी सीरियस थी।

    Loading

    Tabu And Akkineni Nagarjuna’s TRAGIC Love Affair: साउथ अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) आज अपना जन्मदिन मना रहे है। आज सुबह से ही फैंस और सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की सोशल मीडिया पर बधाई देते नजर आ रहे हैं। साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नागार्जुन बेहतरीन अभिनय करते दिखाई दिए। अभिनेता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करियर की शुरूआती दौर में अक्किनेनी नागार्जुन का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू (Tabu) के साथ जुड़ा था। इन दिनों की लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। तब्बू और नागार्जुन सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 

    आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिस समय अक्किनेनी नागार्जुन अभिनेत्री तब्बू को डेट कर रहे थे तब वो शादीशुदा थे। उन्हें दो बच्चे भी थे। मिली जानकारी के अनुसार, तब्बू और नागार्जुन करीब 10 साल तक एक दूसरे के साथ थे और एक दूसरे से बहुत प्यार भी करते थे। इसके बावजूद इनकी लव स्टोरी शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाई और दोनों का ब्रेकअप हुआ। 

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो ‘तब्बू अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन को लेकर काफी सीरियस थी। अभिनेता ने तब्बू के लिए हैदराबाद में एक घर भी लिया था। ताकि वह दोनों एक दूसरे के पास रह सके। नागार्जुन अपनी पत्नी को भी छोड़ना नहीं चाहते थे और तब्बू से भी बहुत प्यार करते थे। इस वजह से अभिनेत्री तब्बू समझ गई थी कि नागार्जुन के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता। 10 साल अक्किनेनी नागार्जुन के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद तब्बू ने उन्हें हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला लिया। आज भी तब्बू कुंवारी ही हैं। अक्किनेनी नागार्जुन के बाद उनका नाम किसी से नहीं जुड़ा। वह अपना जीवन अकेले ही बिता रही हैं।