Israel-Hamas War
एक्ट्रेस मधुरा नायक (बाएं ओर) उनके बहन बहनोई अपने बच्चों के साथ (दाएं ओर) (Photo Source - Instagram)

Loading

मुंबई : फिलिस्तीन (Palestinian) के आतंकी संगठन हमास (Hamas) ने सात अक्टूबर, 2023 को अचानक इजराइल (Israel) पर हमला कर दिया। जिससे दुनियाभर में हलचल मची हुई है। इस हमले में कितनों की जान जा चुकी है तो वहीं कई घायल भी हुए हैं। इस हमले के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी फंस गई थीं। लेकिन, वो सुरक्षित अपने देश भारत लौट आई हैं, लेकिन अब इजराइल पर फिलिस्तीनी युद्ध से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी शो ‘नागिन’ (Naagin) फेम एक्ट्रेस मधुरा नायक (Madhura Naik) ने इस हमले में अपने दो करीबियों को खो दिया है।

एक्ट्रेस की कजिन सिस्टर और जीजा की हमासी आतंकवादियों ने उनके बच्चों के सामने हत्या कर दी। इस बात की जानकारी खुद मधुरा नायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि हमास-इजरायल युद्ध में उन्होंने अपनी चचेरी बहन ओडाया और जीजा को खो दिया। फिलीस्तीनी आतंकवादी ने उनकी कजिन सिस्टर और उनके पति की उनके बच्चों के सामने हत्या कर दी। एक्ट्रेस ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें 8 अक्टूबर को हुई।

वीडियो में दी चचेरी बहन और जीजा के हत्या की जानकारी  

वीडियो में मधुरा नायक कह रही हैं, “मैं मधुरा नायक, भारत में जन्मी यहूदी हूं। जिनकी संख्या देश में सिर्फ 3000 हैं। 7 अक्टूबर को हमने अपने परिवार की एक बेटी और बेटे को खो दिया है। मेरी बहन ओडाया और उसके पति को उनके दो बच्चों के सामने मार दिया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “इस समय मेरा परिवार जिस दुख और तकलीफ को फेस कर रहा है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आज इजरायल दर्द में है, हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhura Naik 🧿 (@madhura.naik)

मधुरा नायक ने जताया दुख

मधुरा नायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कजिन सिस्टर ओडाया और उनके पति के साथ दोनों बच्चों की भी तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए मधुरा ने लिखा, “ओडाया, मेरी बहन और उसके पति की हमास के एक आतंकवादी ने उनके बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी, दोनों रविवार को मृत पाए गए। आतंकवादी हमले में हमारे प्रिय चचेरे भाई की दुखद हानि से गहरा दुख हुआ। उनकी गर्मजोशी, दयालुता और प्यार हमेशा याद रखा जाएगा।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhura Naik 🧿 (@madhura.naik)

पीड़ितों के लिए संवेदनाएं की व्यक्त 

उन्होंने आगे लिखा, “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और सभी पीड़ितों के साथ हैं। वे चिरशांति प्राप्त कर सकें। कृपया कठिनाई के इस समय में हमारे और इजराइल के लोगों के साथ खड़े रहें। अब समय आ गया है कि लोग इन आतंकवादियों की वास्तविकता देखें और देखें कि वे कितने अमानवीय हो सकते हैं। अत्यंत हृदयविदारक।”