Khatron Ke Khiladi 12
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का लोकप्रिय टेलीविजन स्टंट (Stunt) शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) का आज ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) है। जिसमें आज इस शो के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं जहां एक तरफ ग्रैंड फिनाले को लेकर दर्शक उत्साहित है तो वहीं कंटेस्टेंट्स की भी निगाहें उस पल पर टिकी है कि आखिर किसे इस शो का घोषित किया जाएगा। इस शो का एक नया प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है।

    जिसे कलर्स टीवी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें टेलीविजन एक्ट्रेस और इस शो की कंटेस्टेंट सृति झा का इस शो के फिनाले एपिसोड में जबरदस्त स्टंट परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री एक लंबी सी रॉड हाथ में ली है। जिसके दोनों किनारे पर आग जल रहा है। जिसे वो अपने पूरे शरीर पर स्टंट करते हुए घुमाती हुई नजर आ रही है। उनके इस जबरदस्त स्टंट को देखकर कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ शो में आए सभी गेस्ट भी काफी हैरान है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वहीं इस ग्रैंड फिनाले में पहुंचे रणवीर सिंह और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी काफी हैरानी भरी निगाहों से सृति झा के इस स्टंट को देख रहे हैं। पूजा हेगड़े की निगाहें एक पल के लिए भी स्टंट से हट नहीं रही हैं। इतना ही नहीं वो ये देखकर आश्चर्यचकित होकर बोली ‘ओह माय गॉड’ बता दें कि रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े इस शो में अपनी फिल्म ‘सर्कस’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं।

    प्रोमो वीडियो को शेयर कर कलर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘श्रीति ने मंच पर दिखाए अपने अदभुत ड्रैगन स्टाफ नियमित कौशल देखिए खतरों के खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले, आज रात 9.30 बजे, सिर्फ कलर्स पर! वूट पर कभी भी!’ गौरतलब है कि इस शो में टॉप 5 के कंटेस्टेंट्स में तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, मोहित मलिक, जन्नत जुबैर और फैसल शेख ने अपनी जगह बनाई है। वहीं कनिका मान शनिवार को इस शो से बाहर हो गईं। अब सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि इस शो का ताज किसके सिर पर सजेगा।