Neha Marda
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर टीवी एक्ट्रेस (TV Actress) नेहा मर्दा (Neha Marda) कुछ समय पहले ही अपनी पहली बेबी गर्ल की मां बनी है। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी का नाम रिवील किया था साथ ही उन्होंने लाडली की पहली झलक भी दिखाई थी। एक्ट्रेस ने अपने पति आयुष्मान अग्रवाल (Ayushman Agarwal) के साथ मिलकर अपनी बच्ची का नाम अनाया अग्रवाल (Anaya Agrawal) रखा है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी अनाया के नामकरण फंक्शन का वीडियो शेयर किया है।

जिसमें नेहा अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। उनके पति भी उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। कपल इस मूवमेंट से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनाया पिंक ड्रेस में एंजेल लग रही हैं। नामकरण फंक्शन को केक कटिंग के साथ पूरा किया गया। इस फंक्शन में नेहा और आयुष्मान के परिवार वाले भी मौजूद रहे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

गौरतलब है कि नेहा मर्दा शो ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) में गहना की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस शादी के 10 साल बाद अप्रैल, 2023 में प्री-मेच्योर डिलीवरी के जरिए अपनी पहली बेटी को जन्म दी हैं। एक्ट्रेस नेहा मर्दा फरवरी, 2012 में बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने के बाद एक्टिंग दुनिया से पूरी तरह दूरियां बना ली। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।