Parineeti Chopra
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की अभिनीत (Starring) थ्रिलर (Thriller) फिल्म (Film) ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (The Girl on the Train) के 1 साल पुरे हो गए है। ये फिल्म 26 फरवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आज इस फिल्म की एनिवर्सरी पर फिल्म के एक छोटी कड़ी के वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है, साथ ही उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक रिभु दासगुप्ता के साथ की तस्वीर भी शेयर किया है।

    अभिनेत्री आज काफी खुश है, क्योंकि इस सफल फिल्म के एक साल पुरे हो गए है। इस फिल्म को दर्शक आज भी अपना खूब प्यार देते है। अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में लिखा ‘कुछ किरदार आपकी चेतना में खुद को गहराई तक स्थापित करने की क्षमता रखते हैं और मीरा मेरे लिए वह महिला हैं। ऐसा नहीं लगता कि एक साल हो गया है और यह आश्चर्यजनक है कि पूरी टीम को अभी भी फिल्म के लिए इतना प्यार और सराहना मिल रही है। मुझे यह भूमिका देने के लिए मैं निर्माताओं और रिभु दासगुप्ता की आभारी हूं, जिसने मुझे न केवल एक कलाकार के रूप में विकसित किया बल्कि मुझे एक व्यक्ति के रूप में भी बदल दिया।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

    ये फिल्म ब्रिटिश लेखक पाउला हॉकिन्स के लेख पर आधारित है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक डिवोर्स और शराबी महिला मीरा कपूर की भूमिका में नजर आई थी। जो एक हत्या के इन्वेस्टीगेशन में फंस गई थी। इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, जैकलीन फर्नांडिस, भी अपनी भूमिका में दिखाई दी थी। इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया था और इस फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ था।