भारत में प्राइम वीडियो पर फिर दिखेंगे हैरी पॉटर के मुख्य किरदार

    Loading

    मुंबई: बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम ‘‘हैरी पॉटर 20 एनिवर्सरी: रिटर्न टू हॉगवार्ट्स” (Harry Potter 20th Anniversary: Return to Hogwarts) भारत में एक जनवरी को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दिखाया जाएगा, जिसमें सिनेमा जगत में तहलका मचाने वाली इस फिल्म के कलाकार अपनी यादों को ताजा करेंगे। स्ट्रीमर ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। एचबीओ मैक्स का यह मूल कार्यक्रम देशभर के उपयोगकर्ताओं के लिए दोपहर ढाई बजे प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य ब्लॉकबास्टर फिल्म की सभी श्रृंखलाओं के प्रशंसकों को ‘‘इसका हिस्सा रहे फिल्मी कलाकारों के जरिए इसके निर्माण के जादुई सफर में लेकर जाना है।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by HBO Max (@hbomax)

    हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली फिल्म ‘‘हैरी पॉटर एंड द सॉर्सरर्स स्टोन” की 20वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए फिल्म के मुख्य किरदार डेनियल रैडक्लिफ, रूपर्ट ग्रिंट और एमा वॉटसन एक बार फिर एक साथ दिखेंगे। 2001 में आयी एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन क्रिस कोलंबस ने किया और इसे दुनियाभर में पसंद किया गया। यह फिल्म जे के रोलिंग के उपन्यासों पर आधारित है।