Jug Jugg Jeeyo
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी अभिनीत (Starring) आगामी (Upcoming) फिल्म (Movie) ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jugg Jeeyo) के रिलीज होने को लेकर काफी उत्साहित है। उनके इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 22 मई को रिलीज होगा। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। जो दर्शकों को काफी पसंद आया है।

    अनिल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, ‘सरप्राइज ऐसा जो आपको बोलने पर मजबूर कर दे – ‘झक्कास’! कल दोपहर 3 बजे जुग जुग जियो ट्रेलर के साथ इस बड़े परिवार के पुनर्मिलन का अनावरण करने के लिए तैयार हो जाइए! जुग जुग जीयो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा वरुण धवन, एक्ट्रेस नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल भी अपनी भूमिका निभा रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    इस फिल्म में अनिल कपूर भीम की भूमिका और नीतू कपूर गीता का किरदार निभा रही है। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करण जौहर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। इस फिल्म की कहानी एक पारिवारिक कहानी है। ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।