Brother-Sister Day 2022
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : भाई-बहनों (Brother-Sister) का प्यार (Love) एक अनमोल (Priceless) रिश्ता (Relation) होता है। जिसकी कोई सीमा नहीं है। इस रिश्ते में प्यार से लेकर खट्टी-मिट्ठी तकरार और नोंकझोक तक शामिल होते है। भाई-बहन आपस में झगड़ते है फिर मम्मी-पापा का रोब दिखाते है। इस रिश्ते को भी अपने देश में सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल अप्रैल महीने में 10 तारीख को इस अनमोल प्यार को भाई-बहन दिवस के रूप मनाया जाता है। ये रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो आपस में लड़ाई-झगड़ा करते है,

    लेकिन किसी भी संकट में ये आपस में एक दुसरे के ढाल बन जाते है। यही प्यार फिल्मी सितारों में भी है। यहां तक की भाई-बहन के रिश्ते पर कई फिल्में भी बन चुकी है। ऐसे ही कुछ स्टार्स है जो अपने भाई और बहनों पर अपना प्यार लुटाते है। जो छोटी-छोटी बातों पर तो आपस में लड़ते है, लेकिन वो उनके लिए उतना ही मजबूत सुरक्षा कवच भी है। तो आइए जानते है ऐसे ही 8 फिल्मी सितारों को जो अपने भाई बहनों को खूब प्यार करते है।    

    कृति सेनन और नूपुर सेनन : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में अक्षय कुमार  की अभिनीत फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आई है। इस फिल्म में काफी दमदार किरदार निभाई है। वहीं उनकी बहन नूपुर सेनन ने म्यूजिक वीडियो में अपनी पहचान बनाई है। दर्शक इनके गानों पर लट्टू बन बैठे है। नूपुर सेनन अक्षय कुमार के साथ बी प्राक के आवाज पर अपने गाने से लोगों का दिल जीत चुकी है। हालांकि, दर्शकों से इनसे और गानों की उम्मीद है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर : एक्टर अर्जुन कपूर ने साल 2012 से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अर्जुन कपूर अब तक फिल्म ‘औरंगजेब’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘2 स्टेट्स’ में अपना मुख्य किरदार निभा चुके है। अभिनेता बहुत जल्द मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में अपनी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं उनकी बहन जान्हवी कपूर साल 2018 में अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना नाम बनाई। अभिनेत्री बहुत जल्द फिल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन के साथ अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा : अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाते है, हालांकि, अनुष्का शर्मा अब अपने प्रोडक्शन हाउस का सारा कारभार अपने भाई को सौप दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने एक पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं कर्णेश शर्मा भी क्लीन ओटीटी लॉन्च करने की घोषणा कर चुके है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    शाहिद कपूर और ईशान खट्टर : शाहिद कपूर और ईशान खट्टर एक ही मां के बेटे है। इनके बीच बहुत मधुर भाईचारा है। ये दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही नाम बना चुके है। ये अपने दर्शकों के चहेते स्टार्स है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    फरहान अख्तर और जोया अख्तर : मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर, और शबाना आज़मी के बेटे फरहान अख्तर आज फिल्म की दुनिया में बहुत आगे निकल चुके है। इन्होंने आर्ट फिल्म निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज ये अभिनेता, फिल्म निर्माता और गायक के रूप में जाने जाते है। वहीं इनकी बहन ज़ोया अख्तर भी अपने भाई के नक्शेकदम पर चलकर निर्देशन की दुनिया में अपना एक अलग ही नाम बनाई है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

    आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना : एक्टर आयुष्मान खुराना और उनके छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री में जमकर अपना पांव जमाये है। अपारशक्ति खुराना ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो और टेलीविजन से की थी। अपने कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से आज उनके नाम का सिक्का फिल्मों में चलता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana)

    हर्षवर्धन कपूर और सोनम कपूर : हर्षवर्धन कपूर और सोनम कपूर एक फैशनेबल और क्लासी भाई-बहन की जोड़ी है। ये अपने स्टाइल से अपने प्रशंसकों को अपने तरफ खींचने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम बनाया है। 

    हुमा कुरैशी और साकिब सलीम : हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की भाई बहन की जोड़ी बड़ी कमाल की है। इनके बीच अच्छा लगाव है। ये कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके है।

    ये हमेशा अपने फिल्मों की गुणवत्ता में सुधार लाने की कोशिश में रहते है। इंडस्ट्री में ये अक्सर कुछ नया करने की कोशिश में रहते है। दर्शक इनके फिल्मों को खूब प्यार देते है।