Annu Kapoor

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी काम करने वाले सभी का दिल जीतने वाले अन्नू कपूर (Annu Kapoor) का आज जन्मदिन है। वह अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। अभिनेता का जन्म 20 फरवरी 1956 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। उनका पूरा नाम अनिल कपूर है। भोपाल में जन्में अन्नू कपूर ने हमेशा ही अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया है। वह आज लाखों दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मंडी’ से की थी। यह उनकी पहली फिल्म थी जो साल 1983 में रिलीज हुई थी। अन्नू को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

    अन्नू के पिता मदनलाल एक पंजाबी परिवार से थे और उनकी मां शबनम कपूर एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थी। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा तक ही पढ़ाई की क्योंकि उनके घर में पैसों की समस्या थी। अन्नू को पैसों की वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। इस बीच, उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया जब अन्नू की मां ने पढ़ाना शुरू किया और उनके पिता ने एक थिएटर कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। गरीबी के दिनों में अन्नू चाय की गाड़ी चढ़ाते थे। हालांकि वह खुद को मूल निवासी मानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी अमेरिकी हैं। उन्होंने दो बार शादी की है। उनकी पत्नी अनुपमा कपूर हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ था।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

    अन्नू कपूर को अभिनेता ओम पुरी पसंद नहीं थे। उनकी बहन सीमा थी जो ओम पुरी की एक्स-वाइफ थी। अन्नू ने कहा, ‘अच्छा अभिनेता हो तो अच्छा इंसान होना जरूरी नहीं, मेरी बहन ने शादीशुदा जिंदगी में बहुत दुख देखा है।’ अन्नू आज लाखों दिलों में बसे हुए हैं। फिलहाल उन्हें हमारी ओर से जन्मदिन की बधाई।