File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस में फसे आर्यन खान (Aryan Khan) आज यानी 13 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। आर्यन आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1997 को मुंबई में हुआ था। आर्यन इस वक़्त बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी लाइफ में एक बुरा फेज देखा है। अब धीरे धीरे सब ठीक हो रहा हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते है। 

    आर्यन बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे है। आर्यन ने भले ही फिल्में नहीं है लेकिन उनकी फैन फोल्लोविंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आर्यन के हैंडसम लुक की वजह से उनकी फैन फोल्लोविंग लड़कियों के बीच जबरजस्त है। यहीं वजह है उनका नाम हमेशा किसी ना किसी हसीना के साथ जुड़ता ही रहता है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान एक्टिंग की जगह फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। खुद शाहरुख़ खान ने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी थी कि आर्यन फिल्ममेकिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं ना कि एक्टिंग में। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसी ख़बरें आई थीं कि आर्यन खान फिल्ममेकर करण जौहर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। 

    आर्यन खान इस वक़्त विवादों में फसे हुए हैं। 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर अपने  घर वापस आ चुके हैं। आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को 14 शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। आर्यन  30 अक्टूबर की सुबह बाहर आए थे।