आज है ईशा देओल का जन्मदिन, जानिए क्यों एक बार जड़ा था एक्ट्रेस ने पति भरत को थप्पड़

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। ईशा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1981 को मुंबई में हुआ था। ईशा बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा ने बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में ही काम किया हैं। लेकिन उन्होंने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है।

    ईशा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ (Koi Mere Dil Se Poochhe) से की थी। ईशा ने 2012 में शादी कर फिल्मों को अलविदा कर दिया अलविदा। ईशा की लव मैरिज भरत से हुई थी। तो आज ईशा के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते है। 

    ईशा और भरत तख्तानी बचपन से ही दोस्त थे। दोनों ने 29 जून 2012 को शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार13 साल की उम्र में भरत ईशा देओल को दिल दे दिया था। दोनों की मुलाकात तब होती थी जब स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल कम्पटीशन होता था। ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया था एक बार भरत ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की थी। तब उन्होंने ये कहकर ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की’ थप्पड़ जड़ दिया था। 

    ईशा ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उन्होंने भरत से बात करना बंद कर दिया था। कई साल तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। लेकिन भरत की दीवानगी ईशा के लिए काम नहीं हुई। भरत ईशा की छोटी बहन अहाना के भी करीबी दोस्त थे। 10 साल तक बातचीत न होने के बाद इन दोनों मुलाकात निगारा फॉल्स पर दोनों मिले। उसके बाद फिर बार भरत ने ईशा से अपने प्यार का इजहार किया। इस बार ईशा ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। ईशा पांच साल बाद मां बनी हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम राध्या है।