आज है ईशा कोप्पिकर का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्टर ईशा कोप्पिकर (Isha Kopikkar) का जन्मदिन। ईशा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा का जन्म 19 सितंबर 1976 में मुंबई में हुआ है। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग करते हुए ईशा ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस ने कांटेस्ट में मिस टैलेंट का क्राउन जीता है। ईशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1998 में तमिल फिल्म ‘चंद्रलेखा’ से किया था। आज ईशा के जन्मदिन पर आपको उनके बारे में कुछ दिलचस बातें।  

    ईशा ने तमिल फिल्म करने के बाद कन्नड़ और मराठी फिल्में कीं। ईशा ने करीबन २ साल काम करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में  फिल्म ‘फिजा’ में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। उसके बाद ईशा ने एक आइटम सांग किया। उसके बाद ईशा डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूँ किया, कृष्णा कॉटेज जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।

    ईशा ने बॉलीवुड में करीब 10 साल तक स्ट्रगल किया। लेकिन कोई खास काम नहीं कर पाई। ईशा की फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी। उसके बाद ईशा ने स्टेज शोज और वीडियो एल्बम में काम करना शुरू कर दिया था। ईशा ने कई आइटम नंबर्स किये जिसकी वजह से उन्हें ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से पुकारा जाने लगा। 

    इसी बीच ईशा का नाम इंदर कुमार से जुड़ा। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। दोनों की ब्रेकअप की वजह इंदर की शराब की लत को माना जाता है। ईशा ने 2009 में मनोरंजन जगत से दूरी बना ली थी। उसके बाद उन्होंने होटेलियर टिमि नारंग से शादी कर ली थी। ईशा एक बेटी की मां है। ईशा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा नाम ना कमा पाई हों लेकिन अब वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इतना ही नहीं ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी एक्टिव हैं।